हरिद्वार, मई 6 -- पथरी, संवाददाता। एक्कड़ कलां से एक युवती सन्दिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवती की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। एक्कड़ कलां निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री संदिग्ध परिस्थितियों में घर से पांच मई को लापता हो गई है। बताया कि उसकी परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। तलाश के बाद परिजनों ने युवती की पुलिस को गुम होने की तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवती की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पथरी थाना अध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि युवती की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.