हरिद्वार, फरवरी 1 -- संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती पर पथरी क्षेत्र के धनपुरा गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गुरु रविदास के जीवन चरित्र और सामाजिक समरसता के संदेश को झांकियों के जरिये प्रस्तुत किया गया। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा से स्वागत किया। रविवार को संत रविदास शोभायात्रा की शुरुआत दोपहर एक बजे धनपुरा मंदिर से हुई। डॉ. भीमराव आंबेडकर एवं रविदास समिति, युवा उत्थान समिति धनपुरा, कटारपुर और बहादरपुर जट गांव की समितियों के संयुक्त तत्वावधान में निकली शोभायात्रा में कलाकारों ने संत रविदास के आदर्शों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। यह शोभायात्रा धनपुरा रविदास मंदिर से बस स्टैंड होकर विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई शनिदेव मंदिर पहुंची, जहां से फेरूपुर चौकी होते हुए पुनः धनपुरा मंदिर पहुंची। इस अवसर पर अध्यक्ष अमरजीत, हरपुल सिंह, चंद्रपाल, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.