नई दिल्ली, अगस्त 28 -- लक्जरी कार ब्रांड BMW ने भारत में अपनी पॉपुलर SUV X5 का नया वैरिएंट X5 एम स्पोर्ट प्रो (X5 M Sport Pro) लॉन्च कर दिया है। ये मॉडल पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है। इनकी कीमतें 1.13 करोड़ (पेट्रोल) और 1.15 करोड़ (डीजल) (एक्स-शोरूम) रखी गई हैं। नए M Sport Pro वैरिएंट को स्टैंडर्ड X5 से ज्यादा स्टाइलिश और अट्रैक्टिव बनाया गया है। इसमें हाई-ग्लॉस ब्लैक फिनिश वाले किडनी ग्रिल, एयर डैम और एग्जॉस्ट ट्रिम मिलते हैं। यह भी पढ़ें- BMW 3 सीरीज के 50 साल पूरे, कंपनी ने लॉन्च किया खास एडिशन; कीमत Rs.64 लाख इसमें स्पेशल M Sport एग्जॉस्ट और M Sport ब्रेक्स दी गई हैं। वहीं, इके ब्रेक कैलीपर्स हाई-ग्लॉस रेड कलर में दिए गए हैं। इसके डैशबोर्ड पर पियानो ब्लैक (Piano Black) फिनिश मिलता है। इसके साथ ही इसमें स्पोर्टी M सीट ...