औरंगाबाद, मई 9 -- गोह थाना क्षेत्र के भुरकुंडा गांव में दो दिन पूर्व हुए पथराव की घटना ने तनाव का माहौल पैदा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो अलग-अलग प्राथमिकियां दर्ज की हैं जिसमें 66 लोगों को नामजद और कई अज्ञात व्यक्तियों को अभियुक्त बनाया गया है। घटना के बाद गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। पहली प्राथमिकी पूर्व पैक्स अध्यक्ष विनय सिंह ने दर्ज कराई जिसमें 23 नामजद और 5 अज्ञात लोगों पर उनके घर पर हमला करने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि हमलावरों ने पथराव किया जिसमें दो लोग घायल हो गए। इसके अलावा घर का फर्नीचर, गाड़ी और अन्य सामान तोड़कर लाखों रुपये का नुकसान पहुंचाया गया। दूसरी प्राथमिकी शांति देवी ने दर्ज कराई जिसमें 43 नामजद और कई अज्ञात लोगों पर जाति सूचक शब्दों का उपयोग करने और पथराव करने का आरोप लगाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.