गोड्डा, जून 24 -- पथरगामा। पथरगामा मुख्य चौक बरसात के बाद कीचड़ में तब्दील हो जाता है। मुख्य चौक पर कीचड़ के कारण चौक की तस्वीर बदसूरत हो जती है। कहा जाता है कि मुख्य चौक किसी भी शहर बाजार का आईना होता है। लेकिन पथरगामा मुख्य चौक पर जगह जगह कीचड़ का आलम रहता है। जिसके कारण आम लोगों को चलने में काफी परेशानी होती है। कीचड़ के कारण लोगों के कपड़े गंदे हो जाते है। बरसात के बाद लोग चौक जाने से कतराते है। कीचड़ होने का मुख्य कारण सड़क किनारे मिट्टी और राख़ का होना है। जो पानी पड़ने के बाद कीचड़ में तब्दील हो जाता है। इससे लोगों को सड़क से दुकान तक पहुंचाने में परेशानी होती है। स्थानीय लोगों और दुकानदारों का कहना है कि सड़क के दोनों किनारे में जहां कीचड़ होता है अगर पैबर ब्लॉक बिछा दिया जाय तो कीचड़ की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। स्थानीय लोगों ने मुख्य चौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.