मुजफ्फरपुर, जनवरी 13 -- औराई, एसं। सड़क निर्माण में अनियमितता को लेकर प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य संतोष पासवान ने पत्र लिखकर प्रशासन से शिकायत की है। उन्होंने पत्र की प्रति बीडीओ औराई, जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर, आयुक्त, उप विकास आयुक्त एवं कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग को भेजी है। आवेदन में लिखा है कि ग्राम पंचायत धरहरवा अंतर्गत रामबाग राजकीय प्राथमिक विद्यालय से नवल किशोर राय के घर तक 15वीं वित्त योजना से सड़क निर्माण में घोर अनियमित बरती गई है। जो सड़क बनी है, उसमें मिट्टी भी नहीं भरी गई है। तीन नंबर ईंट से सोलिंग की गई। उजली गिट्टी एवं स्थानीय बालू तथा नकली सीमेंट से मात्र 1 से 2 इंच मोटी ढलाई की गई है। यह मानक के विपरीत है। स्थल पर सड़क निर्माण कार्य का कोई बोर्ड भी लगा हुआ नहीं है। जबकि प्राक्कलन के अनुसार तीन फीट मि...