अयोध्या, जुलाई 2 -- अयोध्या। स्व. डॉ. कनक त्रिपाठी के जन्मदिन के अवसर पर मंगलवार को उदया पब्लिक स्कूल की वार्षिक पत्रिका 'उदयांश' का विमोचन एवं विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत चेयरमैन डॉ. चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी ने की। विद्यालय के प्रधानाचार्य जीवेन्द्र सिंह, उप प्रधानाचार्या निधी सिन्हा, प्रतिष्ठा शर्मा, मीता श्रीवास्तव, उपेन्द्र शर्मा, जितेन्द्र पाण्डेय के द्वारा डॉ. कनक त्रिपाठी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर विद्यालय के वर्ष 2024-25 में सम्मिलित हुए कक्षा 10 एवं 12 के टॉपर बच्चों को प्रमाण पत्र एवं मेडल से सम्मानित किया गया। सभी मेधावियों छात्र-छात्राओं के माता-पिता को भी सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...