हरदोई, फरवरी 15 -- हरदोई, संवाददाता। कोतवाली शहर में चकबंदी कार्यालय के कनिष्क लिपिक की तहरीर पर एक आरोपित के खिलाफ जाति सूचक गाली देने सरकारी पत्रावली फाड़ने और जान से मारने की धमकी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच प्रदान कर रही है। चकबंदी कार्यालय में तैनात कनिष्क लिपिक सुनील कुमार ने कोतवाली शहर में तहरीर दी है। इसमें कहा कि थाना क्षेत्र के नरसियामऊ गांव निवासी राजीव कुमार ने पांच फरवरी को समय करीब 4:15 बजे कार्यालय चकबंदी प्रशिक्षण केंद्र के कमरा 12 में आए। अपनी पत्रावली के संबंध में जानकारी चाहिए। उनको पत्रावली दिखाई गई। वह कार्यालय से पत्रावली चलकर भागने लगे। यह देखकर उनके पीछे-पीछे गया। उनसे पत्रावली मांगी गई। इस पर उसने गाली गलौज की। अधिकारियों के सामने भी गाली दी गई। जान से मारने की धमकी भी दी। न्यायालय...