मिर्जापुर, फरवरी 10 -- चुनार। विंध्याचल मंडल के अपर आयुक्त न्यायिक डॉ. विश्राम ने मंगलवार को चुनार तहसील का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर पालिका कार्यालय में पत्रावली नहीं दिखा पाने और अन्य जगहों पर रखरखाव सही नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। एसडीएम राजेश कुमार वर्मा को राजस्व परिषद के निर्देशों के अनुसार न्यायालयों में लंबित वादों का गुण-दोष के आधार पर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने के निर्देश दिए। अपर आयुक्त ने कहा कि शासकीय कार्यों में लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। वादकारियों के हित में नियमित कोर्ट संचालन, शीघ्र निस्तारण और गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी न्यायालय, तहसीलदार न्यायालय समेत अन्य कार्यालयों की कार्यप्रणाली को देखा। उन्होंने पत्रावलियों के रखरखाव पर आपत्त...