पटना, जुलाई 26 -- पत्रकार सम्मान पेंशन की राशि बढ़कर 15 हजार रुपये प्रतिमाह हो गयी है। यह जानकारी खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार की सुबह सोशल मीडिया एक्स पर दी। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत अब सभी पात्र पत्रकारों को हर महीने 6 हजार की जगह 15 हजार रुपये पेंशन की राशि प्रदान करने का विभाग को निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत पेंशन प्राप्त कर रहे पत्रकारों की मृत्यु होने की स्थिति में उनके आश्रित पति, पत्नी को जीवनपर्यन्त प्रतिमाह 3 हजार की जगह 10 हजार रुपये की पेंशन राशि देने का निर्देश दिया है। लोकतंत्र में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और सामाजिक विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.