बिजनौर, अप्रैल 27 -- धामपुर। धामपुर पत्रकार संघ ने पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में राष्ट्रपति से संबोधित ज्ञापन सीओ को सौंपा। इस कायरतापूर्ण हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई, मृतकों के परिजनों को समुचित मुआवजा, घायलों को चिकित्सा सहायता, राष्ट्रीय सुरक्षा के सुदृढ़ीकरण की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में सरदार महेंद्र सिंह सलूजा, सचिन अग्रवाल, दिनेशचंद्र अग्रवाल नवीन, अभिषेक गुप्ता, भूपेंद्र शर्मा, विमल चौहान आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.