कौशाम्बी, मार्च 10 -- सीतापुर के माहौली में पत्रकार राघवेन्द्र बाजपेई की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या से जिलेभर के पत्रकारों में आक्रोश है। प्रेस क्लब मंझनपुर तहसील क्षेत्र के पत्रकारों ने सोमवार को जुलूस निकाल कर विरोध जताया। राज्यपाल व मुख्यमंत्री को सम्बोधित तीन सूत्री ज्ञापन एसडीएम मंझनपुर अजेन्द्र सिह को सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई। वहीं चायल तहसील के पत्रकारों ने भी हत्या की कड़ी निंदा की और मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन एसडीएम चायल को सौंपा। इस दौरान बड़ी तादाद में जिले के पत्रकार मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.