देहरादून, अगस्त 28 -- वरिष्ठ पत्रकार राकेश खंडूरी का गुरूवार को निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से ह्दयरोग से पीड़ित थे। बीते रोज ऋषिकेश एम्स में उनकी बाईपास सर्जरी हुई थी। आज तड़के उन्होंने अंतिम सांस ली। खंडूरी के असमय निधन से मीडिया जगत में शोक है। मूल रूप से रुद्रप्रयाग के निवासी खंडूडी डोईवाला में परिवार सहित रहते थे। निधन की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खंडूरी के घर पहुंचे। वहां उन्होंने खंडूरी के पार्थिव शरीर को नमन करते हुए श्रद्धाजंलि दी। परिजनों को सांत्वना देते हुए धामी ने कहा कि खंडूरी का उत्तराखंड की पत्रकारिता में विशिष्ट स्थान था। उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा। पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व काबीना मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक बृजभूषण गैरोला, मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन, सू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.