संभल, मई 10 -- धनारी थाना क्षेत्र के गांव भकरौली निवासी हिंदुस्तान समाचार पत्र के पत्रकार रजनेश कुमार जौहरी का शुक्रवार को गमगीन माहौल में राजघाट पर अंतिम संस्कार किया गया। छोटे बेटे यश जौहरी ने उनको मुखाग्नि दी। गुरुवार को हार्ट अटैक से उनका आकस्मिक निधन हो गया। वे मूलतः बदायूं जिले के थाना उघैती क्षेत्र के खडूआ गांव के निवासी थे। जौहरी के निधन से पत्रकारिता जगत, राजनीतिक दलों और आम लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम संस्कार में आशीष जौहरी, अमित जोहरी, संजीव कुमार, राजीव कुमार, संजय यादव, महेश गिरी, विभोर कुमार, वीरेंद्र सिंह, राजेश यादव आदि शामिल रहे। सभी ने शोक व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.