बक्सर, सितम्बर 21 -- सांत्वना हृदय गति रुकने से पत्रकार अशोक ओझा का निधन हो गया है देवकुली के मूल निवासी और वर्तमान में सोहनीपट्टी में रहते थे बक्सर, एक संवाददाता। हिन्दुस्तान से जुड़े पत्रकार अशोक ओझा के निधन पर रविवार को जिले के कई संगठनों ने शोक जताया है। बता दें कि शनिवार की रात हृदय गति रुक जाने से अशोक ओझा का आकस्मिक निधन हो गया। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष डा. शशांक शेखर ने रविवार को उनके घर जाकर उनकी पत्नी व परिजनों से मिल सांत्वना दी। साथ ही हर संभव सहयोग करने की बात कही। इधर वरिष्ठ पत्रकार शुभनाराण पाठक, मृत्युजय सिंह मनोज सिंह, अजय सिंह, गुलशन सिंह, सुधीर कुमार, आलोक कुमार, सुजीत कुमार सिंह, मनीष मिश्रा, कुन्दन ओझा, राजकुमार ठाकुर, रंजीत पान्डेय, मोइन, अशोक सिंह, अरविंद तिवारी, दिलिप ओझा, धर्मेन्द्र पाठक, जयमंगल पान्डेय,...