रांची, मई 2 -- रांची। पत्रकार अनिमेष कुमार के बड़े भाई परितोष कुमार का गुरुवार को असामयिक निधन हो गया। कुछ समय पहले ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिसके बाद उन्हें सेंफोर्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में करीब डेढ़ महीने से इलाजरत थे। गुरुवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। शुक्रवार को नामकुम स्वर्णरेखा नदी के पास स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र आदित्य देव ने मुखाग्नि दी। परितोष कुमार अपने पीछे दो बेटियां, एक पुत्र समेत भरा-पूरा परिवार छोड़कर गए हैं। उनके निधन पर पत्रकारों ने शोक जताया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...