रुडकी, मार्च 5 -- भगवानपुर के पत्रकारों ने रुड़की नगर बोर्ड बैठक से साथियों को बाहर निकालने वाली घटना से रोष बना हुआ है। इसे लेकर पत्रकारों ने विधायक का पुतला दहन करते हुए तहसील प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर कार्रवाई की मांग भी की। गौरतलब है कि रुड़की बोर्ड बैठक में कवरेज करने गये पत्रकारों को बोर्ड बैठक से पत्रकारों को जबरन बाहर निकलने की घटना से भगवानपुर क्षेत्र के पत्रकारों में भी रोष बना हुआ है। इसके चलते पत्रकारों ने नारेबाजी करते हुए रुड़की विधायक का पुतला दहन किया। साथ ही ज्ञापन के माध्यम से पत्रकारों से माफी मांगने की बात कही। मौके पर आदिल राणा, राव तौसीफ, उमेश कुमार, मुरसलीन, केपी सिंह, कुकु पंडित, धीर सिंह, लियाकत, आलिम मालिक, जितेंद्र, रजनीश सहगल समेत कई पत्रकार मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.