रुडकी, मार्च 4 -- नगर निगम की बोर्ड बैठक कवरेज से मना करने और पत्रकारों के साथ अभद्रता करने के आरोप में मंगलवार को पत्रकारों ने मेयर अनीता देवी अग्रवाल और विधायक प्रदीप बत्रा के खिलाफ प्रदर्शन किया। चंद्रशेखर चौक पर प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों ने काला फीता बांधकर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की ओर जाने लगे तो उन्हें पुलिस ने रोक लिया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आशीष कुमार ने पत्रकारों से बातचीत की। इसके बाद पत्रकार वहां से वापस लौट गए। प्रेस क्लब महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह का कहना है कि माफी मांगे जाने तक सभी पत्रकार विरोध स्वरूप हाथ में काली पट्टी बांधकर काम करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.