हल्द्वानी, फरवरी 16 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी (उपपा) ने प्रदेश में पत्रकारों, मीडिया कर्मियों और सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस की दमनात्मक कार्रवाइयों पर चिंता जताई है। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि सत्ता और प्रभावशाली तत्वों के खिलाफ आवाज उठाने वाले पत्रकारों को निशाना बनाया जा रहा है, जो लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है। अखिल भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय सचिव रहे पीसी तिवारी ने बाजपुर के पत्रकार विमल भारती उर्फ गोल्डी के साथ 13 नवंबर 2025 को हुई पुलिस कार्रवाई को गंभीर बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि पत्रकार के साथ मारपीट, मनमानी गिरफ्तारी और अमानवीय व्यवहार हुआ। यदि आरोप सत्य हैं तो दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। तिवारी ने चेतावनी दी कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.