पटना, जनवरी 7 -- पत्रकारनगर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में हंगामा कर रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चार जनवरी की रात 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि हनुमाननगर के पक्का कुआं के पास एक युवक नशे की हालत में हंगामा कर रहा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उस युवक को हिरासत में लेकर जांच किया तो नशे में पाया गया। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। हंगामा कर रहा युवक विकास सहनी हनुमाननगर निवासी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...