हल्द्वानी, जनवरी 10 -- पत्नी से परिवारिक विवाद सुलझाने दिल्ली आए उत्तराखंड के हल्द्वानी निवासी एक युवक और उसके दोस्त की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस को दोनों की लाशें दिल्ली के मंडावली रेलवे स्टेशन के पास मिलीं। दोनों के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। मृतकों के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मचा हुआ है। हल्द्वानी के वैलेजली लॉज निवासी 32 वर्षीय रवि गुप्ता की 10 साल पहले दिल्ली के मंडावली निवासी अंजलि से शादी हुई थी। बीते कुछ माह से पति-पत्नी में अनबन चल रही थी। दिल्ली पुलिस की महिला हेल्पलाइन में भी यह मामला चल रहा था। इस मामले में सुलह के लिए रवि को 5 जनवरी को महिला हेल्पलाइन में बुलाया गया था। रवि अपने दोस्त 24 वर्षीय गोलू शर्मा और अपने 8 वर्षीय बेटे अभिमन्यु को लेकर दिल्ली गया था।...