फिरोजाबाद, अगस्त 13 -- थाना रसूलपुर क्षेत्र में पत्नी से विवाद होने पर पति ने खुद तथा अपने बेटे को कीट नाशक पिला दिया। उन्हें उपचार को भर्ती कराया है। थाना टूंडला के बालाजी मंदिर के पास निवासी राहुल राठौर पुत्र सुनहरी लाल मंगलवार शाम अपनी ससुराल थाना रसूलपुर के शांति नगर निवासी ससुर सुभाष चंद्र राठौर के घर आया था। उसकी पत्नी 6 महीने से मायके में रह रही थी। पति भी अपना सामान लेकर वहा रहने आया था। युवक तथा पत्नी आरती के बीच इसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिससे नाराज होकर उसने कोल्ड ड्रिंक में कीट नाशक डालकर पी लिया। अपने 5 वर्षीय पुत्र कार्तिक को भी पिला दिया। जिससे उनकी तबियत खराब हो गई। दोनो बेहोश होने लगे। पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों को अस्पताल भेजा। निरीक्षक क्राइम रसूलपुर ने बताया दोनों की तबीयत ठीक है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.