महाराजगंज, मार्च 11 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मुख्यालय परिसर में तहसील के समीप अपनी चाय की दुकान पर मंगलवार को पत्नी पर उत्पीड़न का आरोप लगा ग्वालियर का एक युवक हाथ में पेट्रोल का बोतल व लाइटर लेकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। इससे भीड़ एकत्र हो गई। थोड़ी ही देर में लाइटर जला दिया। इससे पेट्रोल में आग पकड़ लिया और युवक बुरी तरह झुलस गया। इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। झुलसे युवक को पत्नी इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गई। ग्वालियर का रहने वाला साबिर खान पुत्र बाबू खान ने चौपरिया गांव की एक लड़की से सात साल पूर्व शादी की थी। शादी के बाद दोनों चौपरिया गांव में किराये पर कमरा लेकर रह रहे थे। दोनों की दो बच्चियां भी हैं। बड़ी बेटी पांच साल व छोटी बेटी ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.