नई दिल्ली, फरवरी 4 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। वजीराबाद इलाके में बुधवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब गोपालपुर सीएनजी पंप के पास एक हाई-टेंशन बिजली के खंभे पर 28 वर्षीय रिक्शा चालक चढ़ गया। राहगीरों की नजर पड़ते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। सुबह 8:46 बजे मिली कॉल के बाद स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद युवक को सकुशल नीचे उतारा गया। पुलिस के मुताबिक युवक की पहचान मिंटू के रूप में हुई है, जो शराब का आदी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पत्नी से पारिवारिक विवाद के बाद गुस्से में आकर उसने यह कदम उठाया। हाई-वोल्टेज तारों के कारण उसकी जान को गंभीर खतरा था। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...