बाराबंकी, नवम्बर 15 -- बाराबंकी। रामनगर थाना के कटका गांव में शुक्रवार की देर शाम एक युवक ने आम के पेड़ पर मफलर से फंदा लगा कर जान दे दी। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर उसका पोस्टमार्टम कराया है। बताया जा रहा है कि शाम को दंपति के बीच विवाद हुआ था। कटका गांव निवासी सुरेश कन्नौजिया (35) पुत्र कल्लू मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। उसके चार बच्चे हैं। शुक्रवार की शाम करीब सात बजे बदोसराय मार्ग पर कटका गांव के मोड़ पर आम के पेड़ पर मफलर के फंदे से सुरेश का शव लटका मिला। राहगीरों ने शव को फंदे से लटका देखा तो हतप्रभ रहे गए। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर उसका पोस्टमार्टम कराया है। इस संबंध में कोतवाल रामनगर अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि दंपति के बीच विवाद हुआ था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.