गाज़ियाबाद, फरवरी 5 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र में युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा कि घटना से पहले युवक का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था, इसी के चलते खुदकुशी कर ली। पुलिस के अनुसार मामले में जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक चार फरवरी की शाम सराय नजर अली निवासी रेखा ने बजरिया पुलिस चौकी पहुंचकर सूचना दी कि उनके 26 वर्षीय दामाद ओमपाल ने घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली प्रभारी सचिन कुमार पुलिस टीम ने साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों ने बताया कि ओमपाल को गंभीर अवस्था में तुरंत जिला एमएमजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घटना से पहले ओमपाल का ...