आगरा, जनवरी 14 -- थाना बमरौली कटारा क्षेत्र में बुधवार को इनर रिंग रोड पुल से युवक यमुना नदी में कूद गया। बताया गया है कि पत्नी से विवाद के बाद युवक ने यह कदम उठाया। उसकी शादी बीते साल अप्रैल में हुई। यमुना में युवक की तलाश की जा रही है। थानाध्यक्ष बमरौली कटारा हरीश शर्मा ने बताया कि सूचना मिली कि राहुल वर्मा (23) पुत्र मुन्नालाल निवासी कृष्णा विहार कॉलोनी (सदर बाजार) यमुना नदी में कूद गया है। सूचना पर पीआरवी व थाना बमरौली कटारा पुलिस बल पहुंचा। घटनास्थल ग्राम बादशाही बाग के पास इनर रिंग रोड पर बने यमुना पुल का है। ज्ञात हुआ कि राहुल वर्मा के साथ जगदीश नाम का युवक भी था। दोनों मोटरसाइकिल से यमुना नदी के पुल पर आए थे। एसओ ने बताया कि राहुल की अपनी पत्नी से बहस हो गई थी। राहुल वर्मा ने सेल्फी लेने के बहाने यमुना में छलांग लगा दी। यह देखकर ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.