मैनपुरी, जुलाई 12 -- थाना क्षेत्र के ग्राम गुदेला में पत्नी के घर चले जाने से आहत होकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से कुछ घंटे पहले उसने अपनी पत्नी से फोन पर बात की इसके बाद फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। थाना क्षेत्र के ग्राम गुदेला निवासी 32 वर्षीय चंद्रभान पुत्र सेवाराम का शव शनिवार की सुबह घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक की शादी सात साल पहले हुई थी। पिछले कुछ दिनों से पति और पत्नी में विवाद चल रहा है। इसी के चलते पत्नी अलग रहने लगी। इसी से आहत होकर पहले उसने फोन पर बात की और बात करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह उसका शव फांसी के फंदे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.