लखनऊ, जुलाई 20 -- तिवारीगंज में पत्नी से फोन पर झगड़े के बाद प्रमोद (29) ने शनिवार रात फांसी लगा ली। एक वर्ष पहले उसका प्रेम विवाह हुआ था। दो माह से पत्नी अलग रह रही थी। बीबीडी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मूलरूप से सीतापुर के महमूदाबाद पहाड़पुर निवासी प्रमोद बीबीडी के तिवारीगंज में किराए के मकान में रहकर जेसीबी चलाते थे। पिता राजाराम ने बताया कि प्रमोद ने एक वर्ष पहले रजनी से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से प्रमोद पत्नी के साथ अलग रहने लगा था। शादी के कुछ समय बाद से ही दोनों के बीच किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होने लगा था। दो माह पहले रजनी उसे छोड़कर चली गई। पिता ने बताया कि शनिवार को प्रमोद का पत्नी से फोन पर झगड़ा हुआ। इसके बाद प्रमोद ने एंगल के सहारे रस्सी के फंदे के सहारे फांसी लगा ली। शनिवार देर रात तक कमरे से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.