वरिष्ठ संवाददाता, अप्रैल 10 -- यूपी के बरेली में एक और युवक ने पत्नी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। पत्नी का इंस्टाग्राम पर लगा स्टेटस देखकर पति इतना परेशान हो गया की उसने अपनी जान दे दी। मामला मुंशीनगर का बताया जा रहा है। इलाके में युवक को जेल भिजवाने का महिला ने स्टेटस लगाया तो दुखी होकर युवक ने खुदकुशी कर ली। पति-पत्नी में विवाद चल रहा था और महिला अपने मायके में है। इज्जतनगर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मुंशीनगर के आकांक्षा इंक्लेव में रहने वाले सुरेश कुमार ने पुलिस को बताया कि, उसके भाई राज आर्य की शादी बीते साल 21 अप्रैल को शाहजहांपुर की युवती से हुई थी। किसी बात को लेकर कुछ समय से पति-पत्नी में विवाद हो गया था और करीब 10...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.