नई दिल्ली, अगस्त 19 -- उत्तर प्रदेश के उरई जिले में पत्नी के मायके से न आने पर नाराज रामपुरा थाना क्षेत्र के मढ़ेपुरा गांव निवासी युवक ने दो मासूम बेटियों को यमुना नदी में फेंकने के बाद खुद भी छलांग लगा दी। वह तीसरी बेटी को भी फेंकना चाहता था, लेकिन हाथ छुड़ाकर भाग कर उसने जान बचा ली। स्थानीय पुलिस ने देर शाम तक गोताखोरों से तीनों की तलाश कराई लेकिन कुछ पता नहीं चला। सर्च ऑपरेशन जारी मढ़ेपुरा गांव के रहने वाले 35 वर्षीय रज्जन की तीन बेटियां छह वर्षीय सुनैना, चार वर्षीय अला और दो वर्षीय छोटी है। परिजनों के मुताबिक उसका पत्नी शारदा से किसी बात पर विवाद चल रहा था। इस वजह से वह कुछ दिन पहले मायके चली गई थी। जन्माष्टमी पर उसने पत्नी को फोन कर आने को कहा था लेकिन वह नहीं आई। इसी वजह से वह तनाव में था। पुलिस के मुताबिक सुबह वह तीनों बेटियों को ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.