आगरा, जून 1 -- थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के एक गांव में पत्नी से दुराचार के बाद अवसाद में पति ने विषाक्त खाकर जान दे दी। उसके पिता ने धौलपुर के रिश्तेदार के विरुद्ध पुत्रवधू से दुष्कर्म और बेटे को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित पिता द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार धौलपुर निवासी गिर्राज उनका रिश्तेदार है। वह 28 मई को उनके घर आया था। तब मौका पाकर उसने बेटे की पत्नी से दुष्कर्म किया। जब बेटे को इसकी जानकारी हुई तो वह अवसाद में आ गया। 30 मई को प्रातः उसने विषाक्त का सेवन कर लिया। इसका पता चलने पर परिवारजन उसे गंभीर हालत में भरतपुर के अस्पताल ले गए। वहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी। इस मामले में पिता की तहरीर पर थाना पुलिस ने दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए उकसाने की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। प...