उन्नाव, अक्टूबर 27 -- असोहा। पत्नी के झगड़ने के नशेबाज पति ने सौ फिट गहरे कुएं में शनिवार शाम छलांग लगा दी। जानकारी होते ही पत्नी ने परिजनों को अवगत कराया। परिजनों ने पुलिस व ग्रामीणों को सूचना दी। पुलिस ने पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से किसी तरह कुएं से पति को बाहर निकाल कर थाने ले गए गई है। क्षेत्र के रानीपुर गांव के रहने वाले सुनील रावत पुत्र ब्रजलाल नशे का लती है। नशे के चलते घर में आए दिन परिजनों से विवाद होता रहता है। शनिवार शाम सुनील नशे की हालत में घर पहुंचा। सुनील को नशे देख उसकी पत्नी सीमा ने कुछ कहा तो विवाद करने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि घर के बाहर बने पुराने सौ फिट गहरे कुएं में सुनील ने छलांग लगा दी। सुनील को कुएं में कूदते देख पत्नी सीमा ने देवर नन्हकू को घटना की जानकारी दी। नन्हकू ने तत्काल पुलिस को सूचना देते हुए पड़ोसियों को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.