सहारनपुर, दिसम्बर 9 -- देहात कोतवाली क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी में पत्नी से विवाद होने पर एक युवक शराब के नशे में पानी की टंकी पर चढ़ गया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर चौकी शेखपुरा कदीम के इंचार्ज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ड्रोन कैमरे की मदद से युवक की लॉकेशन देखी। इसके पश्चात युवक को समझाबुझाकर सकुशल नीचे उतारा गया है। देहात कोतवाली इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने बताया कि सोमवार देर रात सूचना मिली कि पेपर मिल रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में शराब के नशे में एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। युवक की हरकत देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर चौकी शेखपुरा कदीम इंचार्ज नरेंद्र भड़ाना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ड्रोन कैमरा उड़ाकर पानी की टंकी पर चढ़े युवक लॉकेशन देखी। इसके पश्चात पुलिस ने युव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.