मेरठ, जून 16 -- लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को पत्नी की रक्षा करना महंगा पड़ गया। एक मनचला काफी समय से पड़ोस में रहने वाली महिला को परेशान कर रहा था। शनिवार देर रात आरोपी महिला के घर में घुस गया। महिला के चिल्लाने पर उसका पति मौके पर पहुंचा। आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग निकला। कुछ देर बाद आरोपी अपने आधा दर्जन साथियों के साथ वापस लौटा। सभी ने मिलकर महिला के पति पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पीड़ित को गंभीर चोटें आईं। परिवार के लोग उसे थाने ले गए। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस छापेमारी कर आरोपियों की तलाश कर रही है। उधर , लिसाड़ीगेट थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.