आगरा, अक्टूबर 10 -- महावीर नगर, ट्रांस यमुना निवासी एक युवक नौ अक्तूबर से लापता है। घर छोड़ने से पहले एक पत्र अपने माता-पिता के नाम छोड़कर गया। घरवाले उसकी तलाश में भटक रहे हैं। युवक का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। उसे तारीख पर अहमदाबाद जाना पड़ता था। पुलिस ने युवक की गुमशुदगी दर्ज की है। उसकी तलाश कर रही है। महावीर नगर, ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी महेश बाबू ने बताया कि उनका बेटा रवि गायब है। बेटा प्राइवेट नौकरी करता है। वर्ष 2016 में अहमदाबाद (गुजरात) की युवती से शादी हुई थी। बेटे और बहू के बीच नहीं बनी। वर्ष 2021 में बहू मायके चली गई। इसके बाद वापस नहीं आई। दहेज का मुकदमा लिखा दिया। केस कोर्ट में विचाराधीन है। तब से पूरा परिवार तारीख करने में लगा हुआ। महेश ने बताया कि रवि आठ अक्तूबर को अहमदाबाद तारीख पर गया था। नौ अक्तूबर को वापस आया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.