लखनऊ, अक्टूबर 10 -- सुशांत गोल्फ सिटी में पत्नी सहित अन्य ससुरालीजनों ने अर्जुनगंज निवासी शम्मी कपूर से 60.72 लाख रुपये हड़प लिए। आरोप है कि जान से मारने की कोशिश की और सोने की चेन भी लूट ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। कोतवाली क्षेत्र के अर्जुनगंज निवासी शम्मी कपूर के मुताबिक छह अक्तूबर 2024 को उनकी शादी कानपुर नगर में घंटाघर चौराहा निवासी अंशिका अवस्थी से हुई थी। विवाह से पहले अंशिका के पिता कृष्ण कुमार ने शादी का खर्च उठाने में असमर्थता जताई थी। जिसके चलते कृष्णकुमार ने 32 लाख की मदद मांगी थी। कहा गया था कि पैतृक संपत्ति बिकते ही वह रकम लौटा दी जाएगी। आरोप है कि विवाह में खर्च के अलावा अंशिका, उसके पिता व चार अन्य घरवालों ने उनसे धीरे-धीरे 28.72 लाख रुपये और ले लिए। कुल 60.72 लाख रुपये ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.