गाज़ियाबाद, जून 16 -- ट्रांस हिंडन। खोड़ा थानाक्षेत्र में सात जून को फंदा लगाकर युवक के जान देने के मामले में पत्नी समेत चार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज हुई है। आरोप है कि पत्नी ने बिना बताए गर्भपात करा लिया और विरोध पर ससुरालियों के साथ मिलकर युवक से 12 लाख रुपये मांगे। खोड़ा के आदर्शनगर निवासी राजपाल सिंह के छोटे बेटे कर्मवीर की शादी सवा साल पहले मंडावली, दिल्ली निवासी अनीता से हुई थी। कुछ माह बाद अनीता के गर्भवती हुई, जिसका पता चलते ही उसकी मां व ससुराली उसे मायके ले गए। बिना बताए उसका गर्भपात करा दिया और कर्मवीर लेने गया तो ससुरालियों ने उससे बदसुलूकी की। 30 मई 2025 को रिश्तेदारों के सामने भी बातचीत हुई, लेकिन अनीता नहीं लौटी। इसी बीच अनीता ने कर्मवीर से 12 लाख रुपये मांगते हुए कहा कि पैसे दे दे ताकि पीछा छूट जाए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.