उरई, अप्रैल 24 -- जालौन। पत्नी और बेटी के साथ मारपीट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई की। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शाहगंज निवासी नासिर की बेटी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता आए दिन मां के साथ मारपीट कर उत्पीड़न करते हैं। जब वह रोकने की कोशिश करती है तो उसके साथ भी मारपीट कर देते हैं। बुंधवार की सुबह भी उन्होंने दोनों के साथ मारपीट की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.