बरेली, जून 8 -- शाही। फतेहगंज पश्चिमी के धौर सतुईया निवासी विक्की सिंह की ससुराल गांव जुन्हाई में है। विक्की पत्नी को बुलाने शनिवार पहुंचे। आरोप है पत्नी व ससुराल वालों ने विक्की की जेब से रुपए निकाल लिए। और विरोध करने पर विक्की को घर में बंद कर उनसके साथ जमकर मारपीट की। विक्की छूट कर भागते हुए पड़ोस में अपनी ननिहाल में घुस गया। आरोप है ससुराल के लोगों ने वहां पहुंच कर भी मारपीट की। बचाने आए ननिहाल पक्ष के लोगों को लाठी डंडों से पीट कर घायल कर दिया। जिससे विक्की एवं सोनू घायल हो गए। ननिहाल पक्ष के कई लोग चोटिल हो गए। विक्की की मां रेखा ने बताया विक्की के ससुर विनोद और उसके भाई मुन्ना ने अपनी पुत्री की शादी करने को उनसे एक लाख पंद्रह हजार लिए थे। रुपया देते समय वीडिओ बना लिया था। विक्की जब भी पत्नी को बुलाने जाता है तब ससुराल वाले विक्की से...