बरेली, जून 22 -- गुलड़िया। सिरौली थाना क्षेत्र के एक गांव महिला ने प्रेमी पर चार साल से यौन शोषण करने का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। एक गांव की महिला का पति बाहर रहकर मजदूरी करता है। इसी बीच महिला का पड़ोसी से प्रेम प्रसंग चलने लगा। महिला का आरोप है कि प्रेमी ने खुद की शादी न करने और महिला को पत्नी बनाकर रखने का झांसा देकर विवाहिता के साथ शारीरिक संबंध बनाए। वह प्रेम प्रसंग में चार साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब महिला गर्भवती हो गई तो वह छोड़कर भाग गया। विवाहिता ने बताया कि वह चुपचाप किसी और से शादी करने की कोशिश में लगा है। महिला ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बड़ागांव चौकी इंचार्ज ने राजेश राजेश कुमार रावत ने बताया कि अभी मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.