उरई, अप्रैल 29 -- उरई। शहर की कोंच रोड स्थित मैकेनिक नगर में अधेड़ ने रविवार रात घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो पता चला अधेड़ का रविवार शाम पत्नी से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद पत्नी बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। इस बात से आहात अधेड़ ने जान दे दी। मैकेनिक नगर के 42 वर्षीय चंद्रशेखर कुशवाहा ने रविवार रात कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगा जान दे दी। परिजन जब कमरे में पहुंचे तो फंदे पर शव लटका देख कोहराम मच गया। पिता भगवान नाथ ने बताया बेटा पत्नी रीता व दो बच्चों के साथ रहता था। पत्नी रविवार को विवाद के बाद बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। इसके बाद वह शाम को घर आया और खाना थाने के बाद फंदा लगा जान दे दी। बताया कि वह सुनारी का काम करता था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.