गाज़ियाबाद, दिसम्बर 28 -- लोनी, संवाददाता। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने शनिवार शाम को मकान के ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में पंखे के कुंडे में चुन्नी की सहायता से फंदा लगा लिया। महिला पुलिस चौकी पर शिकायत करने गई थी। पुलिसकर्मियों के साथ लौटी तो पति फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। राज नगर कॉलोनी निवासी 48 वर्षीय चमन एमसीडी दिल्ली में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात थे। पत्नी मीनू ने बताया कि शनिवार शाम पति शराब पीकर आए थे। उनके द्वारा विरोध किए जाने पर पति ने उनके साथ मारपीट की। जिस पर वह पति की शिकायत करने लोनी बॉर्डर पुलिस चौकी पर पहुंची। जब वह पुलिस कर्मियों के साथ घर पर पहुंची तो देखा कि पति मकान के ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में पंखे के कुंडे में चुन्नी की सहायता से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.