अलीगढ़, जुलाई 12 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के बरौला जाफराबाद में पत्नी पर शक के चलते युवक ने ब्लेड़ से खुद की गर्दन रेत ली। गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बरौला जाफराबाद निवासी युवक मजदूरी करता है। पत्नी मेले में सामान बेचती है। आरोप है कि पत्नी देर से घर लौटती है। इस पर वह उस शक करता है। विरोध करने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। तभी गुरुवार की रात युवक ने ब्लेड से खुद की गर्दन रेत ली। खून से लथपथ पड़ा देख परिजनों के होश उड़ गए। देखते ही देखते आस पड़ोस के लोग आ गए। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...