देहरादून, अगस्त 4 -- मेरा पति बात-बात पर बंदूक तानकर मुझे डराता है...इस कारण मैं मानसिक दबाव में हूं। एक महिला ने जब डीएम सविन बंसल से यह शिकायत की तो उन्होंने आरोपी के शस्त्र के लाइसेंस को निलंबित कर दिया। साथ ही शस्त्र को जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है। रविवार को डीएम सविन बंसल ने बताया कि एक महिला ने शिकायती पत्र देकर पति के द्वारा उनको आए दिन डराने-धमकाने का आरोप लगाया। महिला के अनुसार दहेज की मांग को लेकर उसका पति शस्त्र से डराता है। डीएम ने कहा कि लोक शांति, पारिवारिक सुरक्षा की व्यवस्था एवं सार्वजनिक सुरक्षा के लिए लाइसेंस को निरस्त कर दिया गया है। थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी को निर्देशित किया है कि वह शस्त्र राज्य सरकार के पक्ष में जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में रखें। वहीं, संबंधित व्यक्ति को आदेश के सापेक्ष अपना पक्ष 15 दिवस के भीतर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.