चाईबासा, अक्टूबर 10 -- गुवा । गुवा थाना अंतर्गत विवेक नगर में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहाँ सेल कर्मी रशम विजय कुमार पांडे ने अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में पत्नी अंकु कुमारी को स्थानीय लोगों की मदद से गुवा सेल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया। इस घटना को लेकर पीड़िता अंकु कुमारी ने गुवा थाना में अपने पति के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर गुवा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पति रशम विजय कुमार पांडे को गिरफ्तार कर शुक्रवार को चाईबासा जेल भेज दिया। सूत्रों के अनुसार, आरोपी पहले भी कई बार अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर चुका था। करीब एक सप्ताह पूर्व भी उसने पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर अस्पताल पहुंचाया था। लगातार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.