पीलीभीत, फरवरी 5 -- पीलीभीत। सदर कोतवाली क्षेत्र के बक्सर गांव में शराब पीने का विरोध करने पर रोहित (26) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पत्नी ने घर में रखी शराब की बोतल को फेंक दिया था। इससे युवक नाराज था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बक्सपुर का 26 वर्षीय रोहित ने मंगलवार रात में घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह परिवार के लोगों ने देखा तो रोहित का शव लटका हुआ था। परिवार के लोगों के शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्र हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव फंदे उताकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था। मंगलवार को शराब की बोतल लेकर आया था। पत्नी ने शराब पीने क...