देवघर, अक्टूबर 30 -- देवघर। नगर के एएन टावर के समीप किराये के मकान में रह रही एक महिला को उसके पति द्वारा जान मारने की नियत से चाकू गोदने के बाद महिला के भाई ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। हमले के अलावा आरोपी पति द्वारा पत्नी की मोबाइल, एटीएम व उसके दो बच्चों को लेकर फरार होने का आरोप लगाया गया है। फिलहाल महिला का इलाज रिम्स, रांची में चल रहा है। अभी भी उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। नगर के कालीबाड़ी बेलाबगान निवासी महिला के भाई विवेक कुमार, पिता- पवन कुमार जो द्वारा दर्ज प्राथमिकी में जिक्र है कि उनकी बहन सुमन सिंह, पति- रवि कुमार यादव जो वर्तमान में एएन टावर के बगल बिलासी टाउन, शंकर टॉकीज के पीछे किराये के मकान में रह रही थी। 24 अक्टूबर की शाम बहन सुमन सिंह और उसके पति रवि कुमार यादव के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ था। आरोपी पति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.