गाजियाबाद। हिन्दुस्तान, मई 18 -- गाजियाबाद के कविनगर थाना पुलिस ने शनिवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के कर्मचारी संजय कुमार की हत्या का खुलासा कर दिया। संजय की हत्या उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी से कराई थी। पुलिस ने इस मामले में संजय की पत्नी प्रियंका और उसके प्रेमी रिंकू को गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी कविनगर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि 4 मई की शाम को बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र की लठमार कॉलोनी में रहने वाले 28 वर्षीय संजय कुमार का शव सड़क किनारे मिला था। संजय एमसीडी में नौकरी करता था। संजय के सिर में चोट के निशान थे। जांच में पता चला कि संजय की पत्नी प्रियंका के जनपद बुलंदशहर के गांव सैदपुर थाना बीबीनगर निवासी रिंकू से अवैध संबंध हैं। रिंकू क्रॉसिंग रिपब्लिक में एक कारोबारी की कार चलाता है, जहां प्रियंका भी घरेलू सहायिका है। प्रियं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.