गाज़ियाबाद, मई 17 -- गाजियाबाद। कविनगर पुलिस ने शनिवार को एमसीडी कर्मी की हत्या का खुलासा कर दिया। कर्मचारी की हत्या उसकी पत्नी ने प्रेमी से कराई थी। मामले में पुलिस ने पत्नी प्रियंका और उसके प्रेमी रिंकू को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी कविनगर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि चार मई की शाम को बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में लठमार कॉलोनी निवासी एमसीडी कर्मी 28 वर्षीय संजय कुमार का शव सड़क किनारे मिला था। संजय के सिर में चोट के निशान थे। जांच में पता चला कि संजय की पत्नी प्रियंका के जनपद बुलंदशहर के गांव सैदपुर थाना बीबीनगर निवासी रिंकू से अवैध संबंध हैं। रिंकू क्रॉसिंग रिपब्लिक में एक कारोबारी की कार चलाता है, जहां प्रियंका भी घरेलू सहायिका है। प्रियंका से दोस्ती के चलते रिंकू भी लठमार कॉलोनी में किराये पर कमरा लेकर रहने लगा। प्रियंका ने रिंकू...